उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न
Views: 84
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न

लातेहार।
आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला शिक्षा स्थापना समिति उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में टीचर ट्रांसफर पोर्टल पर प्राप्त स्थानांतरण अनुरोधों का सत्यापन कर समिति से अनुमोदन के लिए प्रस्तावों की समीक्षा की गई। सभी आवेदनों की क्रमवार समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित की गई।

उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि शिक्षकों का स्थानांतरण पारदर्शिता और आवश्यकता के अनुरूप किया जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू और कार्यपालक पदाधिकारी अजय कच्छप सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment