
लातेहारः- जिला मुख्यालय स्थित करकट मां लक्ष्मी होटल के ग्राउंड फ्लोर में हेरीटेज टोयोटा शोरूम का शुभारंभ किया गया। साथ ही टोयोटा नई गाड़ी ग्लांजा लांच की गई।उद्घाटन का शुभारंभ न्यू वर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा और वार्ड पार्षद जितेंद्र उर्फ बाली पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। एवं श्री सिन्हा ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है,लातेहार वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।जिसके लिए डाल्टनगंज, रांची जैसे शहरों में जाना पड़ता था। वह सुविधा लातेहार में ही मिलेगी।इसका लाभ लोगों को लेना चाहिए।

वहीं कंपनी के रांची से आए ग्रुप मार्केटिंग हेड रमीशेक चौधरी,समुह मानव संसाधन प्रमुख प्रियंका पाठक, सुविधा प्रमुख लातेहार कृष्ण विश्वकर्मा द्वारा शुभकामनाएं दी गई। वही बाली पाठक ने बताया कि अब मध्यम वर्ग के लोगों के घर भी कार पहुंच सकती है। वही शोरूम के कृष्णा विश्वकर्मा ने बताया कि टोयोटा का एक इंजन चार लाख किलोमीटर चलती है लेकिन इसमें कोई खराबी नहीं आती है। मौके पर जितेन्द्र चंद्रवंशी, रितेश सिन्हा,राजु कुमार,जिले के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अभिषेक चौधरी रुपेश तिवारी प्रियंका पाठक संजर आलम समेत कई लोगों उपस्थित थे।