लातेहार, 07 मई 2026 — उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सीएम एक्सीलेंस स्कूल, मनिका में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अंचलाधिकारी मनिका अमन कुमार तथा लिम्का गिनीज़ बुक में दर्ज पर्वतारोही श्री जितेंद्र प्रताप (“लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाय ऑन फुट जर्नी” टीम) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के 10 गोल्डन रूल्स की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब कर उनकी समझ को परखा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जितेंद्र प्रताप ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि वे अभी से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे, तो आने वाला समय सुरक्षित और बेहतर होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 350 विद्यार्थी और 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।