Views: 39
0 0
महंगाई के विरोध में झामुमो का धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

महंगाई के विरोध में झामुमो का धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

बरहरवा संवाददाता:देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को रेलवे स्टेशन चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।…

महंगाई के विरोध में झामुमो का धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Read Time:2 Minute, 21 Second
महंगाई के विरोध में झामुमो का धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

बरहरवा संवाददाता:
देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को रेलवे स्टेशन चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि से आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है।

झामुमो ने केंद्र सरकार से एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को जल्द वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर सड़क और रेल मार्ग को खाली गैस सिलेंडरों से जाम किया जाएगा।

इस धरना कार्यक्रम में जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम, संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, जिला युवा मोर्चा सचिव मो. मारुफ उर्फ गुड्डू, प्रो. नजरुल इस्लाम, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, सुरेंद्र यादव, अमरनाथ यादव, अखलाकुर रहमान, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, प्रो. मोजम्मिल हक समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

महंगाई के विरोध में झामुमो का धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports