Views: 48
0 0
लातेहार में नक्सलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार में नक्सलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

लातेहार:-जिले में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 04 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, लातेहार को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन जे०जे०एम०पी० का सदस्य शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुरुमखेता के जंगल में सक्रिय है और किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर…

लातेहार में नक्सलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Read Time:2 Minute, 33 Second
लातेहार में नक्सलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

लातेहार:-जिले में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 04 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, लातेहार को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन जे०जे०एम०पी० का सदस्य शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुरुमखेता के जंगल में सक्रिय है और किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन 228” चलाया गया। इस ऑपरेशन में मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी सहित सैट और जिला बल के जवान शामिल थे।

छापेमारी के दौरान जैसे ही पुलिस टीम कुरुखेता जंगल पहुंची, वहां मौजूद नक्सली भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि शंकर राम और अन्य नक्सली भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान:

  • मनोज लोहरा (26 वर्ष), निवासी – जोबला, थाना पांकी, जिला पलामू
  • महादेव सिंह (24 वर्ष), निवासी – सिमरियाटांड, जिला लातेहार

बरामद हथियार व सामान:

  • SLR रायफल – 2
  • AK-47 रायफल – 1
  • मैगजीन – 9
  • जिंदा गोलियां – 318
  • वॉकी-टॉकी – 2
  • वाई-फाई राउटर – 2
  • मोबाइल – 5
  • सिम कार्ड – 6
  • अन्य उपयोगी सामग्री

इस मामले में मनिका थाना कांड संख्या 41/2026, दिनांक 05.05.2026 के तहत आर्म्स एक्ट एवं सीएलए एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार नक्सली शंकर राम और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
प्रभात कुमार दास (थाना प्रभारी, मनिका), याकिन अंसारी (थाना प्रभारी, छिपादोहर) सहित सैट एवं आईआरबी के सशस्त्र बल और मनिका थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Loading

लातेहार में नक्सलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports