झारखंडरांचीस्थानीय समाचार
राँची : अवैध तरीके से प्रैक्टिस कर रहे चार हजार डॉक्टरों को भेजा जायेगा नोटिस.


झारखंड में करीब 4000 डॉक्टर अवैध तरीके से प्रैक्टिस कर रहे हैं. इन डॉक्टरों ने अपना निबंधन झारखंड के बजाए दूसरे राज्यों में करा रखा है. इसे लेकर झारखंड राज्य मेडिकल बोर्ड ऐसे डॉक्टरों को जल्द नोटिस जारी करेगा.
झारखंड राज्य मेडिकल बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ बिमलेश सिंह के मुताबिक, राज्य में करीब 14-15 हजार एलोपैथिक डॉक्टर हैं, लेकिन राज्य रजिस्ट्रेशन बोर्ड में सिर्फ 8900 डॉक्टरों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है. काउंसिल को यह भी पता है कि लगभग 02 हजार डॉक्टरों ने पूर्ववर्ती एमसीआई (एनएमसी) के साथ पंजीकरण कराया है, वे राज्य में प्रैक्टिस करने के लिए वैध हैं. लेकिन 04 हजार डॉक्टर ऐसे हैं जो दूसरे राज्यों के मेडिकल बोर्ड से पंजीकृत हैं.ऐसे डॉक्टरों के लिए राज्य में मरीजों का इलाज करना वैध नहीं है
![]()




