झारखण्ड खनिज निगम के बड़ा बाबू घरेलू विवाद और डिप्रेशन की वजह से किया आत्महत्या


राँची:- बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आत्महत्या कर लिया है। मृतक की पहचान ज्योति प्रकाश के रूप में हुई है।ज्योति प्रकाश झारखण्ड खनिज निगम में कार्यरत थे।
झारखण्ड खनिज निगम में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत ज्योति प्रकाश ने अपने ही फ्लैट के कमरे में आत्महत्या कर ली है।ज्योति प्रकाश बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित आरजे अपार्टमेंट में सपरिवार रहते थे। मंगलवार की रात ज्योति प्रकाश खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार की सुबह जब उनके परिजन उन्हें जगाने गए तो ज्योति का कमरा अंदर से बंद था। ज्योति की पत्नी ने दरवाजा काफी खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ज्योति की पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।अंदर का दृश्य भयावह था, ज्योति का शव कमरे में मिला।ज्योति को इस हाल में देख कर घर में चीख-पुकार मच गई।मामले की जानकारी घरेलू विवाद और डिप्रेशन आत्महत्या की वजह बतायी गई है। तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे और छानबीन की है।वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतिका के परिजनों को सूचना दी गई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
![]()




