
जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी स्थित गुलमोहर हाई स्कूल के छात्र अतुल राज ( कप्तान ) का चयन एस. जी. एफ. आई. ( स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया ) के आगामी इवेंट्स के लिए किया गया।

गौरतलब हो कि 7वीं सी. आई. एस. सी. ई. नेशनल अंडर-19 बॉयज़ क्रिकेट चैंपियनशिप जो हरियाणा के करनाल में खेला गया उसमें बिहार – झारखंड टीम को प्रथम रनरअप स्थान हासिल हुआ। इसमें अतुल राज टीम के कप्तान थे। जिसमें इनका उम्दा प्रदर्शन रहा।
फलस्वरूप चयन समिति ने कप्तान अतुल राज को एस. जी. एफ. आई के आगामी इवेंट्स के लिए चुना है । टीम के कोच प्रथम कुमार ने बताया कि गुलमोहर हाई स्कूल के दो छात्रों अतुल राज एवं पीयुष राज का चयन वीं सी. आई. एस. सी. ई. नेशनल अंडर-19 बॉयज़ क्रिकेट चैंपियनशिप में हुआ था।

यह स्कूल के लिए गौरव की बात है। बता दें कि अतुल राज गुलमोहर हाई स्कूल के ग्यारहवीं सी के छात्र हैं जबकि पीयुष राज दसवीं ए का छात्र है।
![]()





यह बात ध्यान देने योग्य है कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए किसी विशेष खिलाड़ी की शारीरिक स्थिति का सही आकलन करना महत्वपूर्ण होता है। कभी-कभी, एक खिलाड़ी के लिए मानसिक दृढ़ता के बजाय तकनीकी कौशल अधिक मायने रखता है।