स्थानीय समाचारझारखंडपलामू

सर्वजन पेंशन योजना के तहत 50-60 वर्ष के नये पेंशनधारियों के 4451 लाभुकों के बीच 8,90,2000 रु ट्रांसफर

सर्वजन पेंशन योजना के तहत 50-60 वर्ष के नये पेंशनधारियों के 4451 लाभुकों के बीच 8,90,2000 रु ट्रांसफर

28 सेविका व 28 सहायिका को किया गया सम्मानित

सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महिलाओं की अहम भूमिका:उपायुक्त

पोषण पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह तथा सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत नये लाभुकों का प्रथम भुगतान का उत्सव से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल में किया गया.उपायुक्त शशि रंजन,जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.इस दौरान सर्वजन पेंशन योजना के तहत 50-60 वर्ष के नये पेंशनधारियों के 4451 लाभुकों के बीच कुल 8902000 रुपये प्रथम क़िस्त के रूप में उनके खाते में ट्रांसफर की गयी.इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने टाउन हॉल में कुछ लाभुकों के बीच सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया.इसी तरह आज राष्ट्रीय परिवार हितलाभ योजना अंतर्गत 86 लाभुकों के बीच 20 हज़ार रुपये की दर से कुल 1720000 रूपये का भुगतान किया गया.

टाउन हॉल में विभिन्न योजनाओं से विभिन्न लाभुकों को किया गया लाभान्वित

टाउन हॉल में 10 नवचयनित सेविका एवं सहायिका के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया.वहीं राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दो लाभुकों का चयन किया गया.इसी तरह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पांच लाभार्थियों को लाभ दिया गया.सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 15 बच्चियों को लाभ दिया गया.वहीं कुल 28 सेविका व 28 सहायिका को सम्मानित किया गया.इसके अलावे गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम कराया गया वहीं बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया.उपायुक्त श्री रंजन ने खीर खिलाकर बच्चों का अन्नप्राशन कराया.

सर्वजन पेंशन योजना के तहत 50-60 वर्ष के नये पेंशनधारियों के 4451 लाभुकों के बीच 8,90,2000 रु ट्रांसफर

सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महिलाओं की अहम भूमिका:उपायुक्त

इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महिलाओं की अहम भूमिका है.उन्होंने कहा कि ग्राउंड ज़ीरो पर कुल सेविका 28 सहायिका तैनात रहती है वो अपने परिवार का ध्यान रखते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने में अपना योगदान देती है यह प्रशंसनीय है.उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने जाते है वहां उनका ख्याल आंगनबाड़ी सेविका रखती हैं बच्चे के भविष्य को संवारने में अपना योगदान देती है.उन्होंने कहा कि युहीं नहीं कहा गया है कि एक महिला साक्षर हो जाती हैं तो अगले कई जेनरेशन भी साक्षर हो जाते हैं.उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की बैकबोन है.उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचन कार्यो में भी आपकी सहभागिता आवश्यक है उन्होंने सभी से अपने मोबाइल में वीएचए एप इंस्टॉल करने पर बल दिया.इसी तरह समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि इस मॉडर्न युग में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है जिसका उदाहरण आप मंच पर भी देख सकते हैं जहां जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु,व जेएसएलपीएस की डीपीएम शांति मार्डी बैठीं हैं.

समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लगाये गये थे स्टॉल,ये रहे उपस्थित

टाउन हॉल में समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाये गये थे सभी स्टॉल का उपायुक्त ने अवलोकन किया.मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक विक्रम आनंद, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू,सहायक समाहर्ता रवि कुमार,समेत बड़ी संख्या में सेविका व सहायिका उपस्थित थे.ज्ञातव्य है कि उपरोक्त विषयक कार्यक्रम का शुभारंभ रांची में मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने किया जिसके पश्चात मेदिनीनगर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button