ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

jharkhand news:लंबित आवासों को लेकर बीडीओ ने किया समीक्षा बैठक,दिए कई दिशा-निर्देश

बरहरवा संवाददाता। उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में गुरुवार को लंबित अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवासों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ श्री तिवारी ने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि अबुआ आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 42 आवास तथा वर्ष 2024-25 में कुल 64 आवास लंबित है।

jharkhand news:लंबित आवासों को लेकर बीडीओ ने किया समीक्षा बैठक,दिए कई दिशा-निर्देश

साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1238 आवास लंबित है। उक्त लाभुकों के बैंक खातों में द्वितीय किस्त की राशि भेजी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 5392 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि भेजी गई है। इसमें से 3360 लाभुकों ने प्लिंथ लेवल स्तर का कार्य पूरा कर दिया है। जबकि 2032 आवासों में निर्माण कार्य चल रहा है।

वहीं बीडीओ ने आवास कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे लाभुक जो राशि लेकर लंबे समय से निर्माण कार्य शुरू नहीं किए है,वैसे लाभुकों को चिंहित कर उन्हें नोटिस सौंपकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड समन्वयक संदीप कुमार गुप्ता,आवास प्रभारी संतोष कुमार सुमन, सत्यनारायण रजवार,बिसंभर दास,विनोद कुमार,प्रेमनंदन चौड़े,सिकंदर अली,शशि कपूर दुबे,फुल कुमार टोप्पो सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button