घाघरा में मामूली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान,आरोपी गिरफ्तार


प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
घाघरा थाना क्षेत्र के पतराटोली चट्टी में सोमवार की सुबह एक मामूली विवाद खूनी घटना में बदल गया। घटना में 75 वर्षीय धाना उरांव की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धाना उरांव पेट खराब होने के कारण मंगलवार की अहले सुबह घर से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात गांव के छोटू उरांव से हुई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर छोटू उरांव ने लकड़ी के टुकड़े से धाना उरांव के सिर पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से धाना उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटू उरांव को हिरासत में लेकर थाना ले आई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी मोहन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![]()




