स्थानीय समाचारझारखंड

बरहरवा में कालाजार मुक्त अभियान की शुरुआत,जागरूकता रैली निकाली गई

बरहरवा में कालाजार मुक्त अभियान की शुरुआत,जागरूकता रैली निकाली गई

बरहरवा। बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के रिशोड़ स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कदमा गांव में कालाजार मुक्त कार्यक्रम के तहत आईआरएस (इंडोर रेसिडुअल स्प्रे) अभियान की शुरुआत की गई। बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार ने हरी झंडी दिखाकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार ने बताया कि यह अभियान 18 मार्च से 23 अप्रैल तक चलेगा, जिसके तहत कुल 10 गांवों में आईआरएस का छिड़काव किया जाएगा। यह छिड़काव कालाजार को जड़ से खत्म करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करना भी बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते रोकथाम संभव हो सके।

इस अवसर पर बीपीएम दिनेश कुमार, एमपीडब्ल्यू सपन मंडल, ललित कुमार, मोहम्मद सुफियान, हर्षवर्धन, एसआई रितेश भगत, सहिया पंचमी सिंह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को कालाजार के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान का उद्देश्य कालाजार संक्रमण को खत्म करना और लोगों को सुरक्षित जीवन प्रदान करना है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने घरों में आईआरएस छिड़काव करवाकर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button