स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

पटेल चौक से विवेकानंद चौक तक सफाई कर दिया स्वच्छ शहर का संदेश,अनंत ओझा ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second

साहिबगंज:- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संदेश के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को साहिबगंज में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। पटेल चौक से विवेकानंद चौक तक चले अभियान में कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे और आसपास जमा कचरे की सफाई की तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। अभियान में भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सह राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत ओझा भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई कर अभियान को गति दी और उनका उत्साह बढ़ाया।

साहिबगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर महामंत्री संतोष चौधरी एवं विक्रम दास की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और शहर को साफ रखने का संकल्प लिया।

स्वच्छता आदत बने,तभी बनेगा स्वच्छ समाज :अनंत ओझा

अभियान के दौरान अनंत ओझा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर केवल सफाई कर्मियों के प्रयास से नहीं बन सकता। इसके लिए आम लोगों को भी अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वच्छता के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी रखने की अपील की।

कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, भाजपा जिला मंत्री चांदनी देवी, श्वेता श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, पंकज चौधरी, संजय पटेल, अनंत सिन्हा, अरविंदू बोस, संजीव पासवान, दिनेश पांडेय, रंजन पांडेय, लोकनाथ चौधरी, जयकांत वर्मा, अरविंद सिन्हा, मनोज चौधरी, उमेश तिवारी, शिवम शर्मा, संतोष मुंडा, स्मिता गुप्ता, रॉकी कुमार, मल्लू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button