झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान को दिए आवश्यक निर्देश

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान को दिए आवश्यक निर्देश

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और आश्वासन दिया कि शिकायतों की शीघ्र जांच कर उचित समाधान किया जाएगा।

जन शिकायत निवारण के दौरान निलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय (NPU) के छात्र नारद कुमार यादव ने बीएड छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के अभाव में थर्ड सेमिस्टर में नामांकन कराने में कठिनाई हो रही है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई छात्र-छात्राएं समय पर शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पात्र छात्रों को जल्द छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने और नामांकन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

आज के जन शिकायत निवारण में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थे। उपायुक्त ने सभी मामलों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button