ब्रेकिंग न्यूज़अपराधझारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

पाकुड़ में ऑनलाइन ठगी का प्रयास, 3500 रुपये लेकर भाग रही युवती पकड़ी गई

पाकुड़ में ऑनलाइन ठगी का प्रयास, 3500 रुपये लेकर भाग रही युवती पकड़ी गई

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित सब्जी मंडी में एक युवती द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। युवती ने एक सब्जी विक्रेता से नकद देने के बहाने 3500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए और मौके से फरार हो गई।

घटना के बाद सतर्क विक्रेता ने युवती का पीछा किया और करीब 500 मीटर दूर राज हाई स्कूल रोड के पास उसे पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

पीड़ित सब्जी विक्रेता ने बताया कि युवती ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए तत्काल पैसों की जरूरत बताई थी। उसने 3500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का अनुरोध किया और बदले में नकद राशि देने की बात कही। विक्रेता के अनुसार, जैसे ही उसने पैसे ट्रांसफर किए, युवती वहां से फरार हो गई।

हालांकि, तत्परता दिखाते हुए विक्रेता ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच जारी है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button