पुलिस चौकी में अर्धनग्न हालत में कुर्सी पर अंडरवियर में बैठा दारोगा का हुआ वायरल वीडियो:एसपी ने दिया जांच का आदेश


उत्तरप्रदेश:- एक ऐसा खबर इंटरनेट में वायरल हुआ हैं जहा कानून का सिस्टम ही फेल नजर आ रहा हैं।वायरल वीडियो में एक दारोगा का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. जहा पुलिस चौकी के सामने भागवत कथा हो रही थी. वहा महिलाओं के सामने दारोगा अर्धनग्न हालत में कुर्सी पर अंडरवियर में बैठा हुआ था।कथा में बैठी महिलाओं और लड़कियां को अपना मुंह घुमाकर बैठना पड़ा. मामला उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र की कोल्हु आगाड़ा चौकी में तैनात हैं. दारोगा की इस हरकत से महिलाएं मुड़कर बैठ गईं, इसके बावजूद उसे शर्म नहीं आई और ह इसी तरह कुर्सी पर बैठे रहा. इस अमर्यादित घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।वीडियो में दिखाई दे रहे दारोगा का नाम रामनिवास यादव है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सीओ बीघापुर को जांच करने के आदेश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर दारोगा ने वीडियो जारी कर सफाई भी दी है.
दरोगा ने क्या कहा
दारोगा ने कहा कि चौकी में नहाने की व्यवस्था खुले में है. इसलिए मैं जब नहाने गया और बनियान-तौलिया धुली, उतने में ही लाइट चली गई. जब लाइट चली गई तो सोचा अभी थोड़ी देर में लाइट आ जाएगी. इसलिए मैं चौकी पर पड़ी कुर्सी पर बैठ गया.
![]()




