ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

डिग्री कॉलेज मनिका और चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के बीच एमओयू,छात्रों को मिलेगा नया अवसर

लातेहार/मनिका : गुरुवार को डिग्री कॉलेज मनिका एवं चेतना वेलफेयर ट्रस्ट, रांची के बीच शैक्षणिक, सामाजिक एवं सतत विकास के क्षेत्रों में सहयोग स्थापित करने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक एवं वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है।

एमओयू पर चेतना वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्यन गर्ग तथा डिग्री कॉलेज मनिका की ओर से प्रभारी प्राचार्य एम. के. दीपक ने हस्ताक्षर किए। मौके पर दोनों संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं सहयोगी सदस्य मौजूद रहे।

डिग्री कॉलेज मनिका और चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के बीच एमओयू,छात्रों को मिलेगा नया अवसर

समझौते के तहत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, सामुदायिक शोध, पर्यावरण एवं सतत विकास परियोजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों, ग्रामीण विकास पहल, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं उद्यमिता संवर्धन से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही संयुक्त शोध, कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में आर्यन गर्ग ने कहा कि यह साझेदारी युवाओं को शिक्षा, पर्यावरण एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव देगी और ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों के विकास में नई संभावनाएं खोलेगी।

डिग्री कॉलेज मनिका और चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के बीच एमओयू,छात्रों को मिलेगा नया अवसर

वहीं प्रभारी प्राचार्य एम. के. दीपक ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उन्हें समाजोपयोगी गतिविधियों, शोध एवं नवाचार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस सहयोग को छात्रों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह एमओयू प्रारंभिक रूप से पांच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। भविष्य में दोनों संस्थान आपसी सहमति से संयुक्त कार्यक्रमों, प्रशिक्षणों एवं शोध कार्यों का विस्तार करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र में शिक्षा, सतत विकास एवं सामुदायिक उन्नयन की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button