स्थानीय समाचार
चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह ने गारू प्रखंड में किया दौरा,सुने ग्रामीणो की समस्या


गारू:- प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कोटाम पंचायत में रविवार को चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह ने भाजपा परिवर्तन यात्रा के दौरान पंचायत में पहुंचे। इस दौरान एसटी मोर्चा के भाजपा जिला अध्यक्ष मंगल उराँव ने पंचायत भवन में स्वागत किया।
साथ ही सांसद ने कोटाम पंचायत विकास कार्य के समीक्षा की।आगे चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह ने ग्रामीणों से कहा की कभी भी जरूरत मुझे याद करें। में हर वक्त आप लोगों के साथ हमेशा खड़ा हूं।
आगे सांसद ने कहा कि गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा । मौके पर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगल उरांव,मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()




