ईडीस्थानीय समाचार

ED ने मंत्री आलमगीर आलम से साढ़े 9 घंटे तक की पूछताछ

ED ने मंत्री आलमगीर आलम से साढ़े 9 घंटे तक की पूछताछ

News ईडी के समन पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में पहुंचे थे। मंगलवार को उनसे साढ़े नौ घंटे तक ईडी ने पूछताछ की है।वहीं, पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम ईडी कार्यालय से निकले, वे कानून को मानने वाले हैं, इसलिए ईडी के बुलावे पर पहुंचे हैं। उनसे जो भी सवाल पूछा जाएगा, उसका पूरी ईमानदारी से वे जवाब देंगे।

उनका कहना है कि वे गलत नहीं हैं, इसलिए उन्हें कोई भय नहीं है। देर रात तक मंत्री आलमगीर आलम से ईडी के अधिकारी पूछताछ करते रहे। दो इंजीनियर व दो ठेकेदारों के ठिकाने शामिल थे।संजीव लाल की पत्नी रीता लाल से भी ED ने की पूछताछनिजी सचिव संजीव लाल को आमने-सामने बैठाकर भी ईडी ने पूछताछ की है। इस पूछताछ में ईडी को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिसका सत्यापन चल रहा है।
ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद से ही मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ की तैयारी चल रही थी। वीरेंद्र राम गत वर्ष 23 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किए गए थे।अधिकारियों से लेकर नेताओं तक में बंटता था कमीशन का पैसा
ईडी ने जांच में यह भी खुलासा कर लिया है कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन का पैसा अधिकारियों से लेकर नेताओं तक में बंटता था। अब ईडी एक-एक कर सभी अधिकारियों व नेताओं का बयान लेगी। इसी कड़ी में मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ चल रही है।
मिले सबूतों के आधार पर मंत्री की भूमिका संदेह के घेरे मेंजहांगीर आलम के ठिकाने से मिले दस्तावेज, डिजिटल दस्तावेज आदि की छानबीन में टेंडर कमीशन घोटाले के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो चुका है।मिले तथ्य व सबूतों के आधार पर मंत्री आलमगीर आलम की भूमिका संदेह के घेरे में है, जिसका ईडी सत्यापन कर रही है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button