पलामूस्थानीय समाचार

लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त जिला से निर्गत सभी आर्म्स लाइसेंस, आर्म्स एवं लाइसेंसधारी का भौतिक सत्यापन शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त जिला से निर्गत सभी आर्म्स लाइसेंस, आर्म्स एवं लाइसेंसधारी का भौतिक सत्यापन शुरू

पलामू:- आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जिला से निर्गत सभी आर्म्स लाइसेंस, आर्म्स एवं लाइसेंस धारियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त यह आदेश जारी की है। इस संबंध में उपायुक्त ने आदेश जारी कर बताया कि जिला से निर्गत सभी आर्म्स लाइसेंस, आर्म्स एवं लाइसेंस धारियों का भौतिक सत्यापन कराकर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के समय सभी शस्त्रों को जमा कराया जाएगा। जिला में उपलब्ध शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 17 फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक की जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कर 23 फरवरी 2024 को जॉइंट आर्म्स वेरीफिकेशन रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को समर्पित करने का निर्देश दिया है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button