गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के मध्य विद्यालय, रहावन में शुक्रवार को आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार — सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। उनके साथ पूर्व विधायक बबीता देवी भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से की गई। मौके पर मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाणपत्र…