सुमित रंजन की रिपोर्ट, सिल्ली। सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत अंतर्गत सूरगुंजाडीह गांव में सड़क निर्माण अधूरा रहने से ग्रामीण वर्षों से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। गांव तक सड़क नहीं पहुंचने के कारण किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को चारपाई पर उठाकर लोटा मेन रोड तक लाना पड़ता है, जिसके बाद वाहन की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते और अधूरी सड़क के कारण कई मरीजों की समय पर इलाज न मिलने से मौत तक हो चुकी है।…