चूंदरी पंचायत में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

चूंदरी पंचायत में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया, डीडीसी ने कहा—कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे घाघरा प्रखंड के चूंदरी पंचायत में मंगलवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुमला जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दिलेश्वर महतो थे। उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, उमड़ी भीड़ कार्यक्रम में अनेक विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए…

Loading

Read More

चूंदरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने डीडीसी से की शिकायत

चूंदरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने डीडीसी से की शिकायत

संवाददाता प्रेम कुमार साहू घाघरा (गुमला):- घाघरा प्रखंड अंतर्गत चूंदरी पंचायत में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की निर्माण गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को जिले के डीडीसी दिलेश्वर महतो ने प्रखंड क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्रों एवं निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने चूंदरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्लिंथ प्रोटेक्शन टूटने की जानकारी डीडीसी को दी। उन्होंने बताया कि महज छह महीने पहले बनाए गए इस भवन में कई खामियां सामने आ चुकी हैं।ग्रामीणों ने बताया कि आरोग्य मंदिर का…

Loading

Read More

गोमिया:ललपनिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

गोमिया:ललपनिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास गोमिया–ललपनिया मुख्य सड़क पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें खड़ी बाइक पर बैठे साहिल कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साहिल होसिर लोहारटोला का रहने वाला था और स्थानीय मोटर गैराज में मैकेनिक का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि घटना के समय साहिल बाइक पर बैठकर उससे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान धान लदा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर…

Loading

Read More

हरिहरा पंचायत में ‘सरकार आपके द्वारा’ शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगा

हरिहरा पंचायत में ‘सरकार आपके द्वारा’ शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगा

कोटाल पोखर। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के हरिहरा पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किए गए। शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, धोती, साड़ी एवं कंबल का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास द्वारा गरीब और असहाय महिलाओं-पुरुषों के बीच किया गया। वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इसके अलावा मैय्या सम्मान योजना और अबुवा आवास योजना से जुड़ी जानकारी और सुविधा पाने के लिए भी बड़ी संख्या में…

Loading

Read More

विशुनपुरा:‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भीड़, 595 आवेदन, 134 का तत्काल निष्पादन

विशुनपुरा:‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भीड़, 595 आवेदन, 134 का तत्काल निष्पादन

विशुनपुरा (गढ़वा)। राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत शुक्रवार को विशुनपुरा पंचायत भवन परिसर में सेवा के अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेश कुमार, जिला गव्य पदाधिकारी गिरीश कुमार, पंचायत मुखिया प्रमिला देवी, पंचायत समिति सदस्य शांति देवी तथा विधायक प्रतिनिधि भरदुल चंद्रवंशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। शुभारंभ के बाद अधिकारियों ने शिविर में स्थापित विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया और समग्र व्यवस्था की समीक्षा की।…

Loading

Read More

हरिमोहन सिंह एसजीएफआई स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त

हरिमोहन सिंह एसजीएफआई स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त

मुंगेर। खेल जगत में मुंगेर का मान बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स प्रमोटर हरिमोहन सिंह को बिहार राज्य (अंतर प्रमंडल) विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025–26 के खो-खो बालक अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के लिए तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 20 से 22 नवंबर 2025 तक राजेंद्र स्टेडियम, कटिहार में आयोजित की जा रही है। हरिमोहन सिंह वर्तमान में वे अब तक सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर खो-खो, थ्रो बॉल, पैरा एथलेटिक्स सहित अनेक खेलों में बिहार स्टेट महिला टीम कोच, नेशनल ऑफिशियल, टेक्निकल एक्सपर्ट, स्टेट कोच, और सेलेक्टर…

Loading

Read More

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकांश आवास व पेंशन के लाभुक पहुंचे

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकांश आवास व पेंशन के लाभुक पहुंचे

बरहरवा ।उधवा‌प्रखंड के‌मोहनपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू,बीपीओ अटल बिहारी भगत,मुखिया भैय्या किस्कू,जिप सदस्य रानी हांसदा,झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,सचिव विश्वजीत मंडल,केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान,जिला सह सचिव काजू मल्लिक आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर स्टॉल लगाए गए। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए…

Loading

Read More

खलारी पत्रकार संघ ने रांची प्रेस क्लब में सदस्यता शुल्क कम करने की मांग रखी

खलारी पत्रकार संघ ने रांची प्रेस क्लब में सदस्यता शुल्क कम करने की मांग रखी

सुनील कुमार होंगे कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार खलारी। खलारी पत्रकार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और सचिव अमरकांत को ज्ञापन सौंपते हुए क्लब की सदस्यता शुल्क में कमी की मांग की। संघ के सदस्यों ने कहा कि वार्षिक सदस्यता शुल्क को 250 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है, जो आंचलिक पत्रकारों के लिए आर्थिक बोझ साबित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश ग्रामीण/आंचलिक पत्रकार क्लब की सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाते, इसलिए शुल्क में…

Loading

Read More

एसीआईबी ने कोल्हान के मनोनीत पदाधिकारियों का सूची किया जारी

एसीआईबी ने कोल्हान के मनोनीत पदाधिकारियों का सूची किया जारी

जमशेदपुर:-एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) द्वारा कोल्हान प्रमंडल हेतु निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।संस्था की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूचना झारखंड के पुलिस महानिदेशक, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं कोल्हान प्रमंडल के संबंधित थाना को दी गई है।सूत्रों ने बताया कि एंटी करप्शन इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) द्वारा कोल्हान प्रमंडल (झारखंड) के अंतर्गत विभिन्न जिलों में निम्नलिखित 14 व्यक्तियों को संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। ACIB भारत गणराज्य के संविधान के तहत कार्यरत तथा…

Loading

Read More

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का स्थापना दिवस मना

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का स्थापना दिवस मना

जमशेदपुर:-राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन महिला विंग की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रीना तिवारी की देख – रेख में संगठन का स्थापना दिवस गोलमुरी स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।इस दौरान हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती के कार्यक्रम में संगठन के लोग शरीक हुये। बाद में मिष्ठान और फल का प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में में रीना तिवारी , बसंती देवी , संगीता श्रीवास्तव , पार्वती देवी , संदीप कुमार , प्रभा कुमारी , नीता कौर , रीना जागी आदि शामिल हुयीं तथा कार्यक्रम को सफल…

Loading

Read More