खलारी पत्रकार संघ ने रांची प्रेस क्लब में सदस्यता शुल्क कम करने की मांग रखी

खलारी पत्रकार संघ ने रांची प्रेस क्लब में सदस्यता शुल्क कम करने की मांग रखी
Views: 110
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
खलारी पत्रकार संघ ने रांची प्रेस क्लब में सदस्यता शुल्क कम करने की मांग रखी

सुनील कुमार होंगे कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार

खलारी। खलारी पत्रकार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और सचिव अमरकांत को ज्ञापन सौंपते हुए क्लब की सदस्यता शुल्क में कमी की मांग की। संघ के सदस्यों ने कहा कि वार्षिक सदस्यता शुल्क को 250 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है, जो आंचलिक पत्रकारों के लिए आर्थिक बोझ साबित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश ग्रामीण/आंचलिक पत्रकार क्लब की सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाते, इसलिए शुल्क में पुनर्विचार होना आवश्यक है।

अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और सचिव अमरकांत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सदस्यता शुल्क संबंधी मुद्दे को आगामी वार्षिक आमसभा (AGM) में चर्चा के लिए शामिल किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर संशोधन पर विचार किया जाएगा।

इससे पहले खलारी पत्रकार संघ की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें रांची प्रेस क्लब कमिटी के आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार बसंत कुमार पंकज ने कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पत्रकार सुनील कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनि मत से सर्वसम्मति प्राप्त हुई।

निर्णय के अनुसार, आगामी रांची प्रेस क्लब चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सुनील कुमार खलारी की ओर से उम्मीदवार होंगे। खलारी पत्रकार संघ ने उनके प्रति पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment