जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन, गुणवत्तायुक्त कार्य सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश लातेहार।दिनांक 20 नवम्बर 2025 को उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं जिलांतर्गत DMFT (District Mineral Foundation Trust) कोष से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विकासोन्मुख परियोजनाओं की स्थिति का मूल्यांकन करना और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के सूचकांकों की हुई विस्तृत…