लातेहार।राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, बनवारी शाहू महाविद्यालय, लातेहार (झारखंड) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की सचिव श्रीमती अंजू गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में…