लातेहार। जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को परिसदन भवन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक मजबूती, विस्तार और आगामी आंदोलनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, माननीय विधायक मनिका रामचन्द्र सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, प्रदेश महासचिव फहद खान, लातेहार जिला के सह प्रभारी अजय नाथ सहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब…