Views: 51
0 0
लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैंप आयोजित,14 अभ्यर्थियों का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैंप आयोजित,14 अभ्यर्थियों का चयन

लातेहार (झारखंड):लातेहार जिले के युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार द्वारा “रोजगार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में किया गया। भर्ती कैंप का विधिवत उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी…

लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैंप आयोजित,14 अभ्यर्थियों का चयन
Read Time:3 Minute, 33 Second
लातेहार में एक दिवसीय भर्ती कैंप आयोजित,14 अभ्यर्थियों का चयन

लातेहार (झारखंड):
लातेहार जिले के युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार द्वारा “रोजगार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में किया गया।

भर्ती कैंप का विधिवत उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला नियोजनालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने की अपील की। साथ ही उन्होंने कैंप में शामिल युवक-युवतियों को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

भर्ती कैंप में निजी नियोजक के रूप में
SIS, बेलचम्पा (गढ़वा) तथा भारत फाइनेंस, रांची शामिल हुए। इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, लोन ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर जैसे विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

इस दौरान जिला नियोजन सह जिला कौशल पदाधिकारी श्री कुमार ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना एवं वीरसा योजना की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से जिले में संचालित आवासीय एवं गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकन कराने की अपील की।
उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला नियोजनालय निरंतर प्रयासरत है और इसी कड़ी में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को एक और भर्ती कैंप तथा आगामी माह में रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

भर्ती कैंप में कुल 155 युवक-युवतियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान

  • 14 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया
  • 18 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया

इसके अलावा मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित कौशल केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए 12 युवक-युवतियों को मोबिलाइज किया गया। वहीं, लगभग 25 युवक-युवतियों को जिला नियोजनालय में निबंधन हेतु फॉर्म उपलब्ध कराए गए, जिनका निबंधन किया जाएगा।

भर्ती कैंप के सफल आयोजन में कार्यालय कर्मी सुभाष कुमार, प्रविण तिर्की, लक्ष्मीकांत तिवारी एवं धीरेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports