राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित लातेहार।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के वरीय पदाधिकारियों सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। मतदाता शपथ कार्यक्रम के आयोजन का…