लातेहार।गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आगामी 26 जनवरी को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। पूर्वाभ्यास के दौरान सार्जेंट मेजर एवं सार्जेंट द्वारा प्रतिभागी प्लाटून का नियमानुसार नेतृत्व किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण सहित अन्य…