गोमिया।सेना में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मंटू कांत दास मंगलवार को अपने पैतृक गांव गोमिया प्रखंड के गंझूडीह लौटे। गांव पहुंचते ही उनका भव्य एवं भावनात्मक स्वागत किया गया। युवा विकास केंद्र गंझूडीह के तत्वावधान में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं देशभक्ति नारों के साथ जवान का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे गांव में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर युवा विकास केंद्र के सचिव मुकेश राम ने कहा कि सेना में चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम…