रांची। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है, जिसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई हैं। कोकर के मेडिकल स्टोर पर छापा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोकर स्थित तान्या मेडिकल स्टोर में अवैध दवाइयों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और वहां से शैलेश कुमार को…