गुमलाघाघरा
Trending

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर घाघरा में मशाल जुलूस,18 नवंबर को बंद का आह्वान

Gumla news

Views: 21
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

घाघरा। मृतिका आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने और घटना में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सदस्यों ने घाघरा एवं आदर मंडल के बैनर तले घाघरा में मशाल जुलूस निकाला।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निशा भगत को न्याय दिलाने के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।मशाल जुलूस में शामिल सदस्यों ने कहा कि निशा भगत की मौत को आत्महत्या मानकर मामले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनका आरोप है कि निशा को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था और यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के शासन में आदिवासी बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर घाघरा में मशाल जुलूस,18 नवंबर को बंद का आह्वान

प्रदेश में लगातार आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं।
सदस्यों ने कहा कि निशा भगत को न्याय दिलाने तथा घटना में शामिल दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने आगामी 18 नवंबर को गुमला जिला सहित दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के बंद का आह्वान किया है।

इस बंदी को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समर्थन करेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी बंदी का समर्थन कर निशा भगत को न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ देने की अपील की।मौके पर कई लोग शामिल थे।

Loading

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर घाघरा में मशाल जुलूस,18 नवंबर को बंद का आह्वान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button