स्थानीय समाचार

जमीन विवाद में मारपीट, दो भाई गंभीर रूप से घायल

Views: 480
0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second
जमीन विवाद में मारपीट, दो भाई गंभीर रूप से घायल

बरहरवा। साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी पेट्रोल पंप के निकट शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के दो सगे भाई—रौशन कुमार (18) एवं रोहन प्रीत (17)—गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिरवाबाड़ी पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की मां रामलता देवी के अनुसार, वे अपने प्लॉट पर मकान का निर्माण करवा रही थीं, तभी पड़ोसी प्रमोद साह निर्माण कार्य को जबरन रुकवाने पहुंचा। विरोध करने पर प्रमोद साह, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्री अंजली कुमारी ने लाठी-डंडे से हमला कर दोनों पुत्रों को बुरी तरह घायल कर दिया।

हमले में दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button