झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

बारीबांध व रुद में DA JAGUA शिविर से ग्रामीण हुए लाभान्वित

बारीबांध व रुद में DA JAGUA शिविर से ग्रामीण हुए लाभान्वित

पंकज कुमार यादव,

गारु (लातेहार): झारखंड सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA JAGUA) के तहत 15 जून 2025 को गारु प्रखंड के बारीबांध और रुद पंचायतों में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिला। इस दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, जनधन खाता, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जल जीवन मिशन योजना, विधवा एवं विकलांग पेंशन जैसी जरूरी सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं।

बारीबांध व रुद में DA JAGUA शिविर से ग्रामीण हुए लाभान्वित

साथ ही सभी परिवारों कोस्व-सहायता समूहों से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किए गए ताकि आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। रेफरल हॉस्पिटल गारु की स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श भी दिया गया, जिससे शिविर और अधिक उपयोगी सिद्ध हुआ।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button