झारखंडगुमला

दिरगांव पंचायत में “धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान” के तहत शिविर का आयोजन

दिरगांव पंचायत में "धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान" के तहत शिविर का आयोजन

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा, गुमला

घाघरा प्रखंड के दिरगांव पंचायत सचिवालय परिसर में “धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह अभियान “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की तर्ज पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक पंचायत में कैंप लगाकर समुदाय को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) दिनेश कुमार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, आयुष्मान भारत योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर शिविर में योजनाओं के लिए कई ग्रामीणों से आवेदन भी प्राप्त हुए। कार्यक्रम में पंचायत मुखिया चम्पा खड़िया, पंचायत सचिव विनय कोंगडी, आवास कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर शीतल उरांव, राजू उरांव, आलोक कुमार सहित कई कर्मी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button