तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में आम का पौधा लगाया गया

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में आम का पौधा लगाया गया

तेनुघाट: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तेनुघाट व्यवहार न्यायालय स्थित अपर लोक अभियोजन कार्यालय के समीप बुधवार को आम का पौधा लगाया गया। पौधारोपण अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह ने किया। पौधारोपण के बाद सर्वेश आनंद सिंह ने कहा कि अभियोजन कार्यालय के आसपास कोई वृक्ष नहीं था, इसलिए उनकी इच्छा थी कि यहां एक पौधा लगाया जाए। इस बात की जानकारी अधिवक्ता अशोक यादव को हुई, जिसके बाद उन्होंने आम का पौधा उपलब्ध कराया। पौधा मिलने पर सर्वेश आनंद सिंह ने खुशी जताते…

Loading

Read More

स्तनपान और बेटी बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश

स्तनपान और बेटी बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश

लातेहार: विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिला समाज कल्याण विभाग ने बुधवार को समाहरणालय में जिले के सभी प्रखंडों की बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) और महिला पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने की। इस दौरान स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जन्म के बाद शिशु के लिए मां का दूध सबसे सुरक्षित और पौष्टिक आहार है। उन्होंने बताया कि जीवन के पहले छह महीने…

Loading

Read More

मातृ वंदना योजना की डीडीसी ने की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

मातृ वंदना योजना की डीडीसी ने की समीक्षा, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश

लातेहार: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी संचालन और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन की प्रखंडवार स्थिति का आकलन किया गया और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत लाभुकों के पंजीकरण, आधार सीडिंग, एनपीसीआई मैपिंग, फेस ऑथेंटिकेशन, सत्यापन, स्वीकृति और भुगतान की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि…

Loading

Read More

जहां कभी लगती थी नक्सलियों की जन अदालत, वहीं अब पुलिस चौपाल में सुन रही लोगों की समस्याएं

जहां कभी लगती थी नक्सलियों की जन अदालत, वहीं अब पुलिस चौपाल में सुन रही लोगों की समस्याएं

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड का चेतर गांव कभी नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता था। यहां अक्सर नक्सलियों की गोलियों की आवाज गूंजती थी और जन अदालत लगाकर ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बनाया जाता था। लेकिन समय के साथ हालात पूरी तरह बदल गए हैं। अब उसी स्थान पर पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की पहल और लगातार चलाए गए अभियान के कारण जिले में नक्सली गतिविधियों…

Loading

Read More

9 अगस्त को लातेहार में होगा जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

9 अगस्त को लातेहार में होगा जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

लातेहार: आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि टाउन हॉल, लातेहार में आयोजित होने वाला यह महोत्सव जिले की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही…

Loading

Read More

हरैया शुक्र बाजार में श्रावणी मेले का उद्घाटन कल , तैयारियां अंतिम चरण में

लातेहार। चंदवा प्रखंड के हरैया शुक्र बाजार परिसर में आयोजित होने वाले पारंपरिक श्रावणी मेले का उद्घाटन गुरुवार को होगा। उद्घाटन समारोह को लेकर श्रावणी मेला समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति ने क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, श्रावणी मेले का आयोजन हर वर्ष धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है। इस बार भी मेले में चंदवा सहित…

Loading

Read More

बनवारी साहू महाविद्यालय में नामांकन का आखिरी मौका, 7 अगस्त तक करें आवेदन

बनवारी साहू महाविद्यालय में नामांकन का आखिरी मौका, 7 अगस्त तक करें आवेदन

लातेहार। इंटरमीडिएट पास छात्र-छात्राओं के लिए बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार ने स्नातक में नामांकन का एक और मौका दिया है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने तथा महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है। महाविद्यालय ने बताया कि यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए है, जो अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ सभी…

Loading

Read More

बोल बम के जयघोष के साथ तुपुखुर्द से 70 श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना

बोल बम के जयघोष के साथ तुपुखुर्द से 70 श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना

लातेहार: सावन की धार्मिक आस्था के बीच सदर प्रखंड की बेदी पंचायत स्थित तुपुखुर्द गांव से 70 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले गांव में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अभिनंदन किया। जत्थे को बेदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव और समाजसेवी नागेंद्र प्रसाद साहू ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की यात्रा श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा पूरी करें और बाबा का आशीर्वाद…

Loading

Read More

70 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

70 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

रिपोर्ट: लातेहार, लातेहार सदर प्रखंड की बेदी पंचायत अंतर्गत टुपुखुर्द गांव से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए 70 कांवरियों का जत्था बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव एवं समाजसेवी नागेंद्र प्रसाद साहू ने सभी कांवरियों की मंगलमय, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की…

Loading

Read More

लातेहार में प्रारूप मतदाता सूची जारी, उपायुक्त ने 4 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लातेहार में प्रारूप मतदाता सूची जारी, उपायुक्त ने 4 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लातेहार: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को लातेहार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने मतदाताओं से सूची का अवलोकन कर समय रहते आवश्यक सुधार या दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने लातेहार प्रखंड के चार मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मध्य विद्यालय लातेहार बाजार के पूर्वी और पश्चिमी भाग स्थित मतदान केंद्रों के अलावा उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय इचाक के…

Loading

Read More