रांची में गिर रहा पारा बढ़ रही ठंड, 16 जनवरी से बदलेगा मौसम

रांची में गिर रहा पारा बढ़ रही ठंड, 16 जनवरी से बदलेगा मौसम
Views: 345
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

राँची से अजीत कुमार की रिपोर्ट

रांची में गिर रहा पारा बढ़ रही ठंड, 16 जनवरी से बदलेगा मौसम

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अचानक बदले मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. राज्य के कई हिस्सों में रविवार को शीतलहर चली. करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. राजधानी रांची से सटे जिलों में ठंड का असर ज्यादा है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 जनवरी से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. आंशिक बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन बादल छंटते ही तापमान में दोबारा कमी आएगी. मौसम विभाग ने 15 जनवरी को भी राज्य के कई हिस्सों में शीतलहरी चलने की आशंका जतायी है. विशेषकर राज्य के उत्तरी हिस्से में इसका असर रहेगा. सोमवार को कई इलाकों में कोहरा भी रह सकता है.

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेसि, जबकि डालटनगंज-गढ़वा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेसि पहुंच गया है. कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, दिन में खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में 16 जनवरी से ही मौसम का मिजाज बदलेगा. बादल छाये रह सकते हैं. राज्य के दक्षिणी (कोल्हान), उत्तरी- पूर्वी (संताल व कोयलांचल) तथा मध्य (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं 17 और 18 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. 19 जनवरी से मौसम साफ हो सकता है. आज राजधानी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Loading

रांची में गिर रहा पारा बढ़ रही ठंड, 16 जनवरी से बदलेगा मौसम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment