लातेहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज,धर्मपुर चौक से चटनाही रोड तक सड़क किनारे रखा सामान जब्त


लातेहार। जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश पर शहर को जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत की अध्यक्षता में धर्मपुर चौक से थाना चौक होते हुए चटनाही रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान के दौरान सड़क पर या सड़क किनारे रखकर बेचे जा रहे सामान, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था, उसे जब्त किया गया। साथ ही दुकानदारों और व्यवसायियों को भविष्य में सड़क किनारे किसी भी प्रकार का सामान नहीं रखने का निर्देश दिया गया।

नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारे अनावश्यक सामान रखकर बिक्री न करें तथा यातायात व्यवस्था को बाधित न होने दें।
मौके पर दंडाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, नगर प्रबंधक, राजस्व निरीक्षक (रेवेन्यू इंस्पेक्टर), फील्ड सुपरवाइजर एवं सेनेटरी सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
![]()



