झारखंडदुर्घटनालातेहारस्थानीय समाचार

सड़क दुर्घटना में चालक समेत 5 महिलाएं घायल, सिटी हॉस्टिपल ने नहीं दी एंबुलेंस

सड़क दुर्घटना में चालक समेत 5 महिलाएं घायल, सिटी हॉस्टिपल ने नहीं दी एंबुलेंस


नीरज कुमार की रिपोर्ट,
लातेहार :- जिला मुख्यालय के सिटी हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह 10 बजे एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में पांच मजदूर महिलाएं घायल हो गई।सभी महिलाएं काम करने के लिए ऑटो में सवार होकर मुख्यालय आ रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार (जेएच 05 बीए 0425) ने टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक मोबाईल पर बात कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को ऑटो व एम्बुलेंस(108) की मदद से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तेत्री देवी (35) पति बीरेंद्र भगत, सुरजमनी देवी (25) , पति विजय भगत, किरण कुमारी (20) पिता सीताराम उरांव, कालेश्वरी देवी (उम्र 32 वर्ष) पति प्रेम उरांव, सुमित्रा देवी (45) पति स्व देवराज लोहरा शामिल है।सभी लातेहार सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के कुलगड़ा ग्राम की रहने वाली है। ऑटो चालक बुद्धेश्वर यादव को भी हल्की चोटें आई है। सभी घायलों का लातेहार सदर अस्पताल की डॉ रूचिका वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल सभी लोगों को सिर और हाथ में चोटें आई हैं। पांचों महिलाएं खतरे से बाहर हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद भाजपा नेता अनिल सिंह, पवन कुमार, संत गुप्ता, राजदेव प्रसाद ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और अस्पताल में उनके चिकित्सा की व्यवस्था की।
सिटी हॉस्टिपल ने नहीं दी एंबुलेंस
घटना सिटी हॉस्टिपल के सामने होने की वजह से लोगों ने अस्पताल के प्रबंधक से एम्बुलेंस की मांग की। लेकिन प्रबंधक के द्वारा यह कहते हुए एम्बुलेंस देने से इंकार कर दिया गया कि चालक ही नहीं है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि एम्बुलेंस का चालक है। बावजूद एम्बुलेंस नहीं दिया गया। वहीँ दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button