स्थानीय समाचार
Trending

Latehar News

Latehar News

Views: 43
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

लातेहार। रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग (NH-39) पर सदर थाना क्षेत्र के पतकी जंगल के पास रविवार शाम एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव निवासी श्याम किशोर पासवान के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है।

लातेहार: पतकी जंगल में युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला,रांची ले जाते समय मौत;इलाके में सनसनी

मोटरसाइकिल सवार युवक पर अचानक हमला

जानकारी के अनुसार आशीष कुमार मोटरसाइकिल से लातेहार की ओर आ रहा था, तभी पतकी जंगल के पास घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने लातेहार सदर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रिम्स रेफर किया गया।

हालांकि, रांची ले जाते समय चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस लातेहार लाया गया।

डॉक्टर ने जताई नुकीले हथियार से हमले की आशंका

प्राथमिक उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे नुकीले हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की पुष्टि एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इलाके में तनाव, पुलिस सतर्क

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द खुलासे का दावा किया है।

Loading

लातेहार: पतकी जंगल में युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला,रांची ले जाते समय मौत;इलाके में सनसनी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button