झारखंड समाचारब्रेकिंग न्यूज़लातेहारस्थानीय समाचार

संवेदक संघ की बैठक आज, जिलेभर के ठेकेदार होंगे शामिल

Views: 55
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second


लातेहार: लातेहार जिला संवेदक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को साह-वन-ढाबा, लातेहार में आयोजित होगी। संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी, जिसमें जिले के अधिक से अधिक संवेदकों से भाग लेने की अपील की गई है।


बैठक में संवेदकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विभागीय कार्यों में आने वाली समस्याओं, आपसी समन्वय तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही भविष्य की रणनीति और आवश्यक निर्णयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने सभी संवेदकों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

संवेदक संघ की बैठक आज, जिलेभर के ठेकेदार होंगे शामिल


संवेदक संघ के प्रतिनिधि रविकांत पासवान ने बताया कि बैठक का उद्देश्य जिले के संवेदकों की समस्याओं को एक मंच पर लाना तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक पहल करना है। उन्होंने स्थानीय मीडिया से भी बैठक के समाचार संकलन के लिए प्रतिनिधि भेजने का अनुरोध किया है, ताकि बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके। बैठक को लेकर जिले के संवेदकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button