झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के तहत हेरहंज में फील्ड विजिट, ग्रामीण जीवन व परंपराओं का अध्ययन

ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के तहत हेरहंज में फील्ड विजिट, ग्रामीण जीवन व परंपराओं का अध्ययन

लातेहार।झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना के तहत रविवार को हेरहंज पंचायत के ग्राम चुकू एवं हेरहंज में फील्ड विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान बनवारी साहू महाविद्यालय के प्राध्यापक व इंटर्नशिप मेंटर डॉ. नरेश कुमार पांडे (भूगोल विभाग) के मार्गदर्शन में टीम ने पंचायत भवन में मुखिया प्रीति कुजूर एवं पूर्व मुखिया विश्वनाथ उरांव से क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद ग्राम चुकू में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनके रहन-सहन, कृषि कार्यों में हो रही प्रगति, जंगली जड़ी-बूटियों के उपयोग, वन उत्पादों के इस्तेमाल, पारंपरिक कलाकृतियों, पर्व-त्योहारों और रीति-रिवाजों के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई गई।

इंटर्नशिप टीम में ऋषि पासवान, प्रकाश उरांव, कार्तिक उरांव एवं गुड़िया कुमारी शामिल थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button