पाकुड़
Trending

Pakud news:जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या में पाकुड़ पॉलिटेक्निक को प्रथम स्थान

भाव-भंगिमा और नृत्य से दिया देशभक्ति का संदेश

Views: 14
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

Pakud news:जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या में पाकुड़ पॉलिटेक्निक को प्रथम स्थान

पाकुड़ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल, पाकुड़ में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या में पाकुड़ पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

भाव-भंगिमा और नृत्य से दिया देशभक्ति का संदेश

विद्यार्थियों ने बिना संवाद के अभिनय, भाव-भंगिमा और नृत्य के माध्यम से देशभक्ति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में ‘ओ देश मेरे’ गीत पर किया गया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रभावशाली बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर पाकुड़ पॉलिटेक्निक को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रदान किया गया। इस प्रस्तुति में पीयूष सिंह, नंदनी कुमारी, आरिफ शेख, मो. इमरान, अभिनाश प्रजापति, अभिजीत पाल, प्रेम शंकर सूर्य, निशा कुमारी, चेतन राय, अनुप राय, प्रकाश प्रजापति, परवेज आलम, पीयूष कुमार, मनीष प्रजापति, कृष्ण आनंद, सोफिया खातून, पायल सोरेन, क्रिस्टो किस्कू और अमित सोरेन ने भाग लिया।

प्राचार्य व शिक्षकों ने दी बधाई

संस्थान के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी मेहनत, अनुशासन तथा टीमवर्क की सराहना की। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Loading

Pakud news:जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या में पाकुड़ पॉलिटेक्निक को प्रथम स्थान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button