लातेहारस्थानीय समाचार
Trending

महुआडांड़ में धूमधाम से मना ख्रीस्त राजा पर्व, निकली भव्य शोभायात्रा

‘ख्रीस्त हमारा राजा है’ के नारों से गूंजा महुआडांड़, ईसाई समुदाय ने निकाली शोभायात्रा ,पारंपरिक जतरा मेले का आयोजन

Views: 51
0 0
Read Time:4 Minute, 24 Second

अलोक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

महुआडांड़ (लातेहार)। डाल्टनगंज धर्मप्रांत के अंतर्गत संत जोसेफ चर्च, महुआडांड़ में रविवार, 22 नवंबर को ईसाई समुदाय ने श्रद्धा और उत्साह के साथ ख्रीस्त राजा पर्व मनाया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ पारंपरिक जतरा मेले का भी आयोजन किया गया। पूरे महुआडांड़ में ‘ख्रीस्त हमारा राजा है’ के गगनभेदी नारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।

महुआडांड़ में धूमधाम से मना ख्रीस्त राजा पर्व, निकली भव्य शोभायात्रा

पर्व की शुरुआत सुबह 9 बजे मिस्सा पूजा के साथ हुई। मुख्य अनुष्ठाता बड़े फादर अमित कुजूर ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जिस राजा को हम मानते हैं, वे संसार के अन्य राजाओं से भिन्न हैं। येसु राजा होते हुए भी सबके सेवक बने। उन्होंने प्रेम, निस्वार्थ सेवा, ईमानदारी और नम्रता को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

महुआडांड़ में धूमधाम से मना ख्रीस्त राजा पर्व, निकली भव्य शोभायात्रा

फादर अमित कुजूर ने कहा कि येसु सभी से समान प्रेम करते हैं। हमें भी जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी से प्रेम करना चाहिए। प्रेम के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने निस्वार्थ सेवा पर जोर देते हुए कहा कि सेवा में जाति, धर्म और लिंग का भेदभाव नहीं होना चाहिए। साथ ही येसु के जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी और नम्रता के मार्ग पर चलने की अपील की।

मिस्सा पूजा के समापन के बाद संत जोसेफ चर्च से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महुआडांड़ पल्ली के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा चर्च परिसर से निकलकर रामपुर चौक, बिरसा चौक और शास्त्री चौक होते हुए शहीद चौक पहुंची। इस दौरान ‘ख्रीस्त हमारा राजा है’ के नारों से पूरा महुआडांड़ गूंज उठा। शोभायात्रा पुनः संत जोसेफ चर्च पहुंचकर संपन्न हुई।

पर्व के अवसर पर पारंपरिक जतरा मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। धार्मिक आस्था के साथ मेले ने क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का माहौल बना दिया। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

महुआडांड़ में धूमधाम से मना ख्रीस्त राजा पर्व, निकली भव्य शोभायात्रा

समापन के अवसर पर फादर ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन के बुलावे को पहचानने तथा माता-पिता से अपने बच्चों को पुरोहित और धर्मबहन बनने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। अंत में सभी उपस्थित लोगों को समारोहपूर्वक आशीष प्रदान किया गया।

इस अवसर पर फादर दिलीप एक्का सहित अन्य फादर एवं सिस्टर, उप प्रमुख अभय मिंज, संजय तिग्गा, फुलजेन मिंज, मरायानुस फुलदेव, विक्रम मिंज, रवि मिंज, संदीप कुजूर, रिटायर्ड फौजी संघ एवं आदिवासी जागृति मंच के सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

वहीं, एएसआई जोसेफ लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। प्रशासन की ओर से शोभायात्रा के दौरान हरसंभव सहयोग प्रदान किया गया।

Loading

महुआडांड़ में धूमधाम से मना ख्रीस्त राजा पर्व, निकली भव्य शोभायात्रा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button