झारखंड समाचारझारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

न्यू फरक्का में 24 घंटे में फिर धंसी जमीन, रेल परिचालन प्रभावित

तीन फीट ट्रैक धंसा, कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदले; एक दिन पहले ही हुई थी मरम्मत

Views: 33
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

कोटालपोखर/फरक्का संवाददाता। मालदा रेल मंडल अंतर्गत न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के समीप 24 घंटे के भीतर एक ही स्थान पर दोबारा भू-धसान होने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। बुधवार को रेलवे ट्रैक का करीब तीन फीट हिस्सा फिर धंस गया। लगातार दूसरी बार हुई घटना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द किया गया, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया।

मरम्मत के 24 घंटे बाद फिर धंसी जमीन

मंगलवार को इसी स्थान पर भू-धसान हुआ था। इसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम और मजदूरों ने घंटों मशक्कत कर ट्रैक को दुरुस्त किया था। लेकिन मरम्मत के महज 24 घंटे बाद बुधवार को उसी जगह दोबारा जमीन धंस गयी। लगातार हो रही घटना से ट्रैक की सुरक्षा और स्थायी समाधान को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

न्यू फरक्का में 24 घंटे में फिर धंसी जमीन, रेल परिचालन प्रभावित

युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद ट्रैक की मरम्मत शुरू करायी गयी। दर्जनों मजदूरों को काम पर लगाया गया है। ट्रैक के नीचे मिट्टी, डस्ट और पत्थर धंसने के कारण परिचालन को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।

रामपुरहाट से भागलपुर तक असर

भू-धसान का असर पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट, झारखंड के पाकुड़-साहिबगंज और बिहार के भागलपुर रेलखंड तक पड़ा है। कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया, जबकि कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों में बढ़ी चिंता

लगातार दूसरी बार एक ही स्थान पर भू-धसान होने से यात्रियों में भी चिंता बढ़ गयी है। कई यात्रियों को यात्रा रद्द करनी पड़ी, जबकि रूट डायवर्ट होने से सफर लंबा हो गया। लोगों ने रेलवे से भू-धसान के कारणों की तकनीकी जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

रेलवे अधिकारियों की निगरानी में मरम्मत कार्य जारी है। अधिकारियों के अनुसार ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही सामान्य रेल परिचालन बहाल किया जाएगा।

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button