जमशेदपुर : सी.पी. विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार का भाजपा पूर्वी सिंहभूम का जिला प्रभारी मनोनीत किए जाने पर स्वागत किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बुके, शॉल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह सहित प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने किया।
इस अवसर पर ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय के पुनः संचालन, विद्यार्थियों के स्वागत, बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने शिक्षा के महत्व, विद्यालय की प्रगति तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है तथा विद्यालय परिवार के सहयोग से संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदेव साहू, सालिक दास देवांगन, जैसेप लाल देवांगन, रामनरेश साहू, बीरेन्द्र कुमार, रेमन कुमार, अजय साहू, संतोष कुमार, धनेश्वर प्रसाद, खेमलाल साहू, छगन लाल, हेमंत कुमार साहू, दिनेश कुमार साहू, संदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, आकाश साहू, त्रिवेणी कुमार, सत्येंद्र साहू, शिव कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।