झारखंडट्रेंडिंगरांचीस्थानीय समाचार

वार्ड 6 के बांधगाड़ी में रांची सिटीजन फोरम की बैठक संपन्न,नागरिकों ने जल जमाव, जाम और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं

Views: 441
0 0
Read Time:4 Minute, 6 Second
वार्ड 6 के बांधगाड़ी में रांची सिटीजन फोरम की बैठक संपन्न,नागरिकों ने जल जमाव, जाम और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं

रांची, – रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 6 अंतर्गत बांधगाड़ी क्षेत्र में रविवार को रांची सिटीजन फोरम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की। बैठक में स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने वार्ड की गंभीर समस्याओं को साझा किया।

बैठक में सबसे प्रमुख समस्या के रूप में जल जमाव को चिन्हित किया गया। नागरिकों ने बताया कि हर वर्ष मानसून के समय बांधगाड़ी की स्थिति भयावह हो जाती है। वर्ष 2023 की बारिश के दौरान तो स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाना पड़ा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा बड़े नालों को अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती और जल जमाव की समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

दूसरी बड़ी समस्या के रूप में चेशायर होम रोड का मुद्दा सामने आया। लोगों ने बताया कि यह सड़क मात्र 10-12 फीट चौड़ी है, जबकि यह क्षेत्र तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में यहां करीब 1200 फ्लैटों में लोग रह रहे हैं और 5000 से अधिक फ्लैट निर्माणाधीन हैं। इतनी संकरी सड़क से गुजरते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचने में लोगों को आधा घंटा तक का समय लग जाता है, और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि इस सड़क को शीघ्र चौड़ा नहीं किया गया, तो भविष्य में यह ट्रैफिक जाम का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि नाली, नाला और ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति अत्यंत दयनीय है। जगह-जगह गंदगी फैली रहती है और कचरा समय पर नहीं उठाया जाता। मुर्गा मैदान, महुरम टोली जैसे क्षेत्रों में बिजली के तार नीचे झूलते रहते हैं, और उनके नीचे कोई सुरक्षा जाली नहीं लगी है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

एक अन्य गंभीर मुद्दा जो सामने आया वह था रेजिडेंशियल इलाके में स्थित एलपीजी गैस गोदाम। नागरिकों ने इसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से खतरनाक बताया और इसे स्थानांतरित करने की मांग की।

बैठक में रांची सिटीजन फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। अध्यक्ष दीपेश निराला के साथ उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल एवं संतोष मृदुला भी मंच पर उपस्थित थे। इसके अलावा वार्ड 5 के संयोजक मनोज बक्शी, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, वार्ड 9 के सहसंयोजक शेखर कुमार, वार्ड 6 के संयोजक रणधीर रजक, अनिल कुमार पांडेय, मोहन प्रसाद वर्मा, निशांत कुमार झा, काली महतो, प्रवीण कुमार सहित कई स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक का समापन हरीश नागपाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button