झारखंड समाचारपलामूस्थानीय समाचार
Trending

नौडीहा बाजार में गरिमा केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा न्याय का मंच

घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मिलेगी मदद, महिलाओं को किया जाएगा अधिकारों के प्रति जागरूक

Views: 1
0 0
Read Time:3 Minute, 22 Second

रोहित कुमार की रिपोर्ट,

नौडीहा बाजार (पलामू)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को मजबूती देने की दिशा में नौडीहा बाजार प्रखंड में एक नई पहल की गई है। प्रखंड कार्यालय परिसर में गरिमा केंद्र (जेंडर रिसोर्स सेंटर) का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, लैंगिक भेदभाव को दूर करना तथा घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और शोषण से जुड़ी समस्याओं के समाधान में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराना है।

नौडीहा बाजार में गरिमा केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा न्याय का मंच

उद्घाटन कार्यक्रम में नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह और थाना प्रभारी नीरज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा IPRP अरुण कुमार, CRP प्रमिला देवी, नमिता देवी, नामुदाग क्लस्टर की अध्यक्ष बृंदा देवी, सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष पूनम देवी, मैनेजर दौलती देवी और MIS संगीता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह ने जेंडर जस्टिस सेंटर के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में सहयोग उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है।

नौडीहा बाजार में गरिमा केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा न्याय का मंच

वहीं, थाना प्रभारी नीरज कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने में गरिमा केंद्र की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपनी समस्याओं को सामने लाने और उपलब्ध सहायता का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमिला देवी और नमिता देवी ने गरिमा केंद्र की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

नौडीहा बाजार में गरिमा केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा न्याय और अधिकारों का नया मंच

गरिमा केंद्र महिलाओं के लिए एक सहयोगात्मक मंच के रूप में काम करेगा, जहां वे घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, भेदभाव और अन्य सामाजिक समस्याओं को खुलकर रख सकेंगी। साथ ही उन्हें उचित मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुरू की गई इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र की महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और न्याय पाने में मदद मिलेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button