लातेहार
Trending

मंगरा में विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र की शादी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन

पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगरा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, विधायक और उनके परिजनों से की मुलाकात

Views: 1
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,नवदंपती को दिया आशीर्वाद

मनिका (लातेहार)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगरा गांव पहुंचकर मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वर-वधू को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

मंगरा में विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र की शादी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन

समारोह में मुख्यमंत्री ने विधायक रामचंद्र सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलाकात की। उन्होंने सगे-संबंधियों से भी बातचीत कर विवाह की खुशियों में अपनी सहभागिता निभाई।

मंगरा में विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र की शादी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री के मंगरा पहुंचने पर हेलीपैड पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button